July 27, 2024

बस्तर दशहरा के लिए निविदाएं आमंत्रित

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2023/ कार्यालय सचिव दशहरा समिति एवं तहसीलदार जगदलपुर द्वारा बस्तर दशहरा पर्व वर्ष 2023 विभिन्न रस्मों  में लगने वाली आवश्यक सामग्रिया जैसे किराना सामग्री, टेन्ट, विद्युत सजावट, जनरेटर, कपड़ा, फटाका, बकरा, लोहा, रंग, लाई, चना, मिठाई, बैण्ड बाजा, फुल, लकड़ी चिराई, वीडीयोग्राफी, दर्जी, इत्यादि का मूल्यकथन 25 सितम्बर से  06 अक्टूबर 2023 तक समय 5.00 बजे तक कोटेशन आमंत्रित किया गया है। नियत तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले मूल्यकथन को मान्य नही किया जावेगा। सीलबंद लिफाफे में निम्नांकित शर्तों पर निविदा आमंत्रित किया गया है। सीलबंद लिफाफा में निविदा 25 सितम्बर 2023 तक। जमा करने की तिथि एवं समय स्थान 06 अक्टूबर 2023 तक (प्रतिदिन प्रातः 10.30 से सायं 5.00 बजे तक) तहसील कार्यालय, जगदलपुर में और सीलबंद निविदा खोलने की तिथि 09 अक्टूबर 2023 दोपहर 3.00 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर, निविदा उपाध्यक्ष एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति के समक्ष खोला जाएगा।
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा वर्ष 2023 पूर्व वर्ष की भांति पूजा विधान डेरी गड़ाई का कार्यक्रम 27 सितम्बर को सिरहासार भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित किया गया है। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में विभिन्न पूजा विधानों के दौरान आगामी 14 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान,15 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं जोगी बिठाई रस्म पूरी की जायेगी। वहीं 21 अक्टूबर को बेल पूजा और रथ परिक्रमा विधान, 22 अक्टूबर को निशा जात्रा एवं महालक्ष्मी पूजा विधान, 23 अक्टूबर को कुंवारी पूजा विधान, जोगी उठाई और मावली परघाव पूजा विधान होगी। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 24 अक्टूबर को भीतर रैनी पूजा एवं रथ परिक्रमा पूजा विधान, 26 अक्टूबर को काछन जात्रा तथा 27 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान पूरी की जाएगी और 31 अक्टूबर को माई दन्तेश्वरी की विदाई के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *